मोड़… जिंदगी के – Update 2 | Thriller Story
#2 Lost Memory….
हस्पताल के बिस्तर पर उस आदमी को होश आता है, वो आंख खोल कर आस पास देखता है तो उसे पास में एक कुर्सी पर बैठी एक साफ रंग और औसत नैन नक्शा की लगभग 25 साल की एक लड़की दिखाई देती है। आदमी की हाथ पैर और सर पर पट्टियां बंधी होती हैं।
उसे होश में आता देख वो उठ कर बाहर चली जाती है, और कुछ ही देर में कमरे में एक डॉक्टर और एक नर्स आते हैं, डॉक्टर कोई 28 साल का युवा था जिसकी नाक पर एक सुनहरे फ्रेम का चश्मा था, उसने आते ही आदमी की नब्ज चेक की, और नर्स को इशारा किया।
नर्स ने आगे बढ़ कर आदमी की आंखे चेक की, एक उंगली दाएं बाएं करके उसकी देखने को कहा, पूरी तरह संतुष्ट होने पर नर्स ने डॉक्टर की तरफ देख कर हां में गर्दन हिलाई।
डॉक्टर ने आगे बढ़ कर आदमी से कहा, अब आप कैसा महसूस कर रहें है??
मेरा सर भारी भारी सा लगता है और मन कर रहा है आंखे बंद करके फिर सो जाऊं, ये सुन कर डॉक्टर ने नर्स को फिर से एक इशारा किया, और नर्स ने एक इंजेक्शन लगा दिया।
डॉक्टर: “अभी आप आराम से सो जाइए और दिमाग और शरीर पर ज्यादा जोर ना डालिए, आपको आज 5 दिन बाद होश आया है और कोई स्ट्रेस न ले तो बेहतर होगा।”
इंजेक्शन के लगने के 15 20 मिनिट के अंदर उसे दुबारा से नींद आ गई, इस दौरान उसके दिमाग में बस उस मोड़ पर हुए हादसे की यादें ताजा हो गईं।
अगले दिन सुबह उसकी नींद फिर खुली और सुबह के जरूरी कामों को उसने एक कंपाउंडर की मदद से निपटाया। तभी वही डॉक्टर उसके कमरे में आया, और उस आदमी से बोला
“अब आप पूरी तरह से सही है, बस आपका पैर सही होने में कम से कम 1 महीना लगेगा और कमजोरी जाने में 5 से 7 दिन और लगेंगे।”
“डॉक्टर मुझे यहां कौन लाया था?”
“आपको यहां अनामिका जी ले कर आई थी।”
“क्या वो वही हैं जो कल मेरे होश में आने पर यहां बैठी थी?”
“जी वो वही थीं, आपके होश में आने पर अपने घर चली गई, वो लगभग रोज ही यहां सुबह से शाम तक रहती थीं। वैसे आप बताइए अपने बारे में कुछ, क्या नाम है आपका, कहां से हैं आप?”
ये सुनते ही उस आदमी को झटका लगा कि उसे तो ये सब कुछ याद ही नहीं था, उसकी याद में बस इतना ही था कि वो किसी से बात करते हुए कार चला रहा था और उस मोड़ पर उसकी गाड़ी अचानक से अनियंत्रित हो कर खाई की तरफ गिरने लगी थी।
आदमी: डॉक्टर मुझे ये सब कुछ याद नहीं आ रहा है, मेरा नाम या मेरा घर कहां है वो कुछ भी।
डॉक्टर आश्चर्य से उसकी तरफ देखते हुए….

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.