नेक्स्ट डे
2 दिन बाकी थे शादी को. हर दिन की तरह आज भी मैं दोपहर मे मोना के घर की ओर निकल पड़ा.
रास्ते मे मुझे मोना, मोना के माता पिता, मोना का भाई, माला, रिया और मोना के रिश्तेदार मिल गये . सब शादी से पहले पूजा करने करने के लिए गाओं के मंदिर जा रहे थे. मंदिर गाओं से 5 किमी दूर था. मंदिर गाओं के पास जो जंगल था वही पर था. मैं भी उनके साथ निकल पड़ा.
मोना का भाई मेरे साथ बाते करते हुए चल रहा था. मोना के भाई की बाते सुनकर मेरा दिमाग़ खराब हो गया.माला और रिया मोना के साथ बाते करते हुए चल रही थी.
सब चलते हुए थक गये थे. अभी हम सिर्फ़ 3किमी ही आए थे.और 2किमी चलना था. हम एक खेत मे रुक कर आराम करने लगे. थोड़ी देर आराम करने के बाद हम फिर निकल पड़े.
हम थोड़ी देर मे मंदिर पहुच गये. मंदिर काफ़ी पुराना था .लेकिन हमारे गाओं का मंदिर दूर दूर तक मशहूर था. लोग काफ़ी दूर से यहाँ पूजा करने आते थे.
मैं 2 साल के बाद मंदिर मे आया था. सब लोग पूजा की तय्यारी करने लगे. मोना रिया और माला के साथ बैठी थी. पूजा सुरू हो गयी. पूजा 2 घंटे चलने वाली थी.
थोड़ी देर बाद माला उठ कर मंदिर के पीछे जाने लगी. मैं भी उसके पीछे जाने लगा. सब पूजा करने मे बिज़ी थे. माला बाथरूम करने के लिए मंदिर के पीछे जा रही थी.
माला मंदिर के पीछे आ गयी. माला के कुछ करने से पहले मैं ने माला को आवाज़ दी. मेरी आवाज़ सुनते ही माला ने मेरी तरफ देखा.
अवी- कैसी हो तुम
माला-ठीक हू. तुम यहाँ क्या कर रहे हो
अवी-मुझे तुमसे बात करनी है
माला-यहाँ पर
अवी-हां,मुझे लगता है यही सही जगह है. कल से मुझे तुम से बात करने का मोका नही मिल रहा था .इसी लिए मुझे लगता है यही सही जगह है भगवान का घर.
माला-बोलो क्या कहना चाहते हो.
अवी-सॉरी
माला-सॉरी किस लिए
अवी-वो उस दिन के लिए
माला-किस दिन की बात कर रहे हो
अवी-वो मेरे घर पे
माला-तुम्हारे घर पे क्या
अवी-मेरे घर पे मैं ने तुम्हारे साथ जो किया उसके लिए सॉरी
माला-मुझे तो कुछ पता नही तुम किस बारे मे बात कर रहे हो
अवी-मैं ने तुम्हे किस किया था उसके लिए
माला-उसके लिए .उस बात को तो मैं कब की भूल चुकी हू
अवी-तुम्हे तो गुस्सा आया था.
माला-मुझे कब गुस्सा आया था
अवी-तुम भाग गयी थी.मुझे लगा तुम्हे बुरा लगा होगा
माला-किसी भी लड़की के साथ इस तरह से करोगे तो कोई भी लड़की भाग जाएगी
अवी-सॉरी
माला-इतने दिनो के बाद सॉरी बोल रहे हो.
अवी-ऐसा नही है.मैं स्कूल मे तुम्हे सॉरी बोलने वाला था. पर तुम ने स्कूल आना बंद कर दिया. फिर तुम्हारे एग्ज़ॅम सुरू हो गये. फिर मेरे एग्ज़ॅम थे. उसके बाद जब मैं तुम्हारे घर गया तो पता चला कि तुम अपने मामा के घर चली गयी हो. आज जाके कही तुम से बात करने का मोका मिला.ये मोका मैं खोना नही चाहता था.
माला-मैं ने तो तुम्हे उसी दिन माफ़ कर दिया था
अवी-तुम ने मुझे माफ़ कर दिया था तो तुम दूसरे दिन क्यू नही आई.
माला-दूसरे दिन तुम मेरे साथ फिर सुरू हो जाते .इसी लिए मैं नही आई
अवी-मैं ऐसा कुछ नही करने वाला था
माला-तुम्हे देख कर तो लग रहा था कि तुम बहोत कुछ करना चाहते थे
अवी- ऐसा नही है
माला-फिर तुम ने मुझे किस क्यू किया था
अवी-मुझे तुम अच्छी लगने लगी थी. शायद मुझे तुमसे प्यार हो गया .और रही बात कुछ करने की तो मैं स्टोर हाउस मे कर चुका होता. वहाँ तुम मुझे रोक नही सकती थी.
माला-पता है मुझे , इसी लिए तो तुम्हारे घर आई थी. कोई लड़की किसी लड़के घर तभी जाती है जब उसे उस लड़के पे भरोसा हो. मुझे भी तुम अच्छे लगते हो
अवी-अगर मैं तुम्हे अच्छा लगता था तो तुम दूसरे दिन क्यू नही आई.
माला-तुम मुझे अच्छे लगते हो पर दुबारा तुम्हारे घर आती तो पता नही तुम क्या करते . इसी लिए मैं तुम्हारे घर नही आई.पर तुमने जो मेरी मदद की थी उसके लिए मैं तुम्हारे लिए खाना भेज था.
अवी-क्या खाना तुम भेजा करती थी.
माला-नही तो क्यो
अवी-हां,तुम्हारे मामा के लड़के बताया कि तुम उसे खाना देती थी. पर मुझे लगा कि तुम्हे मेरी बुआ देती होगी.
माला-तुम्हारी बुआ… और हँसने लगी.
अवी-माला क्या तुम मुझसे प्यार करती हो
माला-क्या
अवी-क्या तुम मुझसे प्यार करती हो
माला-हाँ,मुझे तुम अच्छे लगते हो .मैं तुम से प्यार करती हू पर
अवी-पर क्या
अवी-कही तुम्हे ऐसा तो नही लग रहा कि मैं तुमसे छोटा हू
माला-नही ऐसी बात नही है
अवी-फिर क्या बात है
माला-देखो मैं अपने माता पिता की अकेली बेटी हू. मुझे पता है कि वो जल्द से जल्द मेरी शादी करना चाहते है.
अवी-तो क्या हुआ मैं कर लूँगा तुमसे शादी
माला-तुम्हारी चाची तुम्हे पहले पढ़ाएगी. फिर तुम्हे अच्छी जॉब मिलेगी. उसके बाद मतलब 26 27 साल के होने के बाद तुम्हारी शादी होगी. तब मैं 27 28 साल की हो जाउन्गि.इतने साल तक मैं रुक नही सकती .तुम मुझे अच्छे लगते हो पर मैं तुम से शादी नही कर सकती.तुम भी मुझे भूल जाओ .तुम्हे मुझसे अच्छी लड़की मिल जाएगी
अवी-लेकिन
माला-वैसे भी मैं ये गाओं छोड़ कर जा रही हू. मोना की शादी के बाद हम चले जाएँगे.
अवी-गाओं छोड़ कर ..क्यू
माला-मेरे मा ने मेरी शादी मेरे मामी के भाई के बेटे के साथ तय कर ली है.1 साल के बाद मेरी शादी हो जाएगी.वो सरकारी जॉब करता है.
अवी-क्या तुम शादी कर रही हो.मैं उदास हो गया
माला-हाँ.अब बहोत देर हो गयी है .तुम मुझे भूल जाओ.
अवी-मैं तुम्हे भूल नही सकता.
माला-तुम्हे भूलना होगा. देखो बहोत देर हो गयी है मुझे मंदिर मे जाना है
और माला मंदिर मे चली गयी.बस इतना कह कर गयी कि मुझे भूल जाओ. कैसे भूल सकता हू .पहली बार कोई लड़की पसंद आई और उसने भी कहा कि भूल जाओ.
मैं ख़यालो मे खोल गया. माला ऐसा क्यू कर रही .क्या सच मे मुझे माला से प्यार हो गया है. मैं क्या करू.माला की बात छोटी चाची से करता हू. छोटी चाची कुछ हल निकाल सकती है.
छोटी चाची की बात मेरे दिमाग़ मे आते ही मुझे राहत मिल गयी. मैं ने खुद को नॉर्मल किया और मंदिर मे जा कर बैठ गया.

Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.