Reading Mode

Update 9

“चेयर …यार अभी तुमने तो कमाल कर दिया ..”

SP साहब का चहरा खिला हुआ था,हम उन्ही के बंगले में बैठे थे..

“ससपेंड होने के बाद भी इतने खुश हो रहे हो सर “

हम दोनो ही हँस पड़े ..इस केस के ओपन होते ही मीडिया में धूम मच गई ,मंत्री जी तो तुरंत ही मंत्रिमंडल और पार्टी से निकाल दिया गया,लेकिन मीडिया से ये जरूर छुपाया गया था की ये केस आखिर सॉल्व कैसे हुआ,लेकिन फिर भी जांच अधिकारी के तौर पर मेरा नाम मीडिया में कुछ दिनों तक छाया रहा ,वही मेरा साथ देने के लिए SP साहब को भी वाहवाही मिली ,लेकिन डिपार्टमेंट ने हमारे ऊपर अनुशासनात्मक कारवाही कर दी और हम दोनो को ही एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया,ये सब विभाग ने बस खानापूर्ति की तरह किया था वरना सभी बड़े अधिकारीयो ने मेरे काम की खूब सराहना की थी …

“ऐसे बधाई की पात्र तो मोना भी है “

SP साहब ने एक नजर मोना की ओर देखा ,जो हम दोनो को देखकर मुस्कुरा रही थी ,

“नही सर इनके प्लान के बिना ये सब कहा हो पाता ..”

“लेकिन अगर तुम इसका साथ देने की हिम्मत नही दिखती तो ये सब कैसे मुमकिन हो पाता ..”

“ये तो सही बात है मोना तुम्हारे सपोर्ट के बिना ये सब संभव नही था “मोना बस जवाब में मुस्कुरा

गई ..

“यार अभी लेकिन मुझे एक बात का डर है ,मंत्री को रास्ते से हटाकर कही हमने अब्दुल को शह तो नही दे दी ,उसके रास्ते का सबसे बड़ा काटा तो अब हट गया..”

“सर कांटे को कांटा ही निकालता है,हमारे बीच यही डील थी की वो मंत्री का वफादार बनकर उस फाइल के बारे में पता लगाएगा और उस फाइल को पाने में हमारी मदद करेगा बदले में उसके ऊपर लगे इल्जाम हटा दिए जाएंगे,जिसकी कारवाही मैं कर रहा था,और वो फिर से अपने पिता जैसा वर्चस्व कायम कर पायेगा ,अब मंत्री नही तो उसे किसी के सामने झुकना नही पड़ेगा,उसने सही फैसला किया,एक महीने की गुलामी के बदले फिर से पूरा साम्राज्य …”

मेरी बात बस खत्म हुई थी की अब्दुल भी वँहा आ गया,

‘बधाई हो साहब ,मंत्री को इतना धमकाने और इतना बड़ा नाटक रचने के लिए बस एक महीना का सस्पेंसन ..”

सभी हँसने लगे ,

“ऐसे मुर्दे का रोल सही किया था तूने,मुझे तो डर था की कही बीच में ही हँस ना पड़े जैसा रिहल्सल के समय में हंसा था …”

वो फिर से दांत निकाल कर हँसने लगा ..

“अरे साहब अपने तो माहौल ही ऐसा बना दिया था की कोई कैसे हंसे,लास्ट टाइम में भाभी जी को इसका हिस्सा बना दिया,पहले तो मेरी फट ही गई थी लेकिन आपकी और भाभी जी की एक्टिंग का तो मैं दीवाना हो गया ,मुझे तो लग ही नही था था की आप एक्टिंग कर रहे हो ,हम दोनो तो कम से कम चुप ही थे लेकिन आपका गुस्सा तो बिल्कुल ही रियल लग रहा था ,..”

उसकी बात सुनकर मेरे और मोना के होठो में हल्की सी मुस्कान आ गई ..

“जब तुम्हारी बीवी किसी के बांहो में हो तो गुस्सा नकली नही होता ..”

मैंने जिस तरह से ये बात कही अब्दुल थोड़ा सहम गया ,..

लेकिन मोना ने मेरे बालो को सहलाया और हल्के से एक किस मेरे गालो में दे दिया ,जिसे देखकर बाकी दोनो भी मुस्कुराने लगे ..

“ऐसे साहब ये वो मेमोरी कार्ड ,किसी को पता नही चला की वो सब रिकार्ड हो रहा था,पुलिस ने उस दिन से ही कमरा सील कर दिया था,आज खुला तो बड़ी मुश्किल से जुगाड़ करके ये लाया हु,इसमें सारे क्लिप है उस दिन के,”

मैंने उसे जेब में डाला और साथ देने के लिए अब्दुल का धन्यवाद दिया,..

मुझे पता था की जो अभी मेरे इशारे मे काम कर रहा है वो अब इस शहर का राजा बनने वाला है,और शायद मेरा दुश्मन भी ,लेकिन दुश्मन से भी दोस्ती रहे यही तो खुफिया विभाग वालो का काम होता है…

Please complete the required fields.